हरियाणा के कई जिलों में मौसम का मिजाज बदला, येलो अलर्ट जारी

चंडीगढ़ :- हरियाणा में आज मंगलवार के दिन मौसम का मिजाज बदल सकता है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।

जानकारी के मुताबिक, चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर जिलों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है। इसके साथ ही कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल जिलों में भी बादल बरस सकते हैं।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि कुछ क्षेत्रों में तेज आंधी, बिजली कड़कने और तेज हवाओं का असर भी देखा जा सकता है। इन हवाओं की गति लगभग 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। इस बदलाव के कारण दिन के तापमान में गिरावट संभव है और लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है।

लोगों को सलाह दी गई है कि मौसम के इस उतार-चढ़ाव के चलते सतर्क रहें और आवश्यक सावधानियां बरतें।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *