धान की ये वैरायटी किसानों को कर देती है मालामाल, एक हेक्टेयर से मिलता है 88 क्विंटल तक उत्पादन

नई दिल्ली :- धान की खेती भारत की अर्थव्यवस्था की रीड की हड्डी मानी जाती है। भारत बड़े दर्जे से पर धान का निर्यात करता है। ऐसे में किसानों के लिए अच्छी खबर है। रोहतास जिले के बिक्रमगंज स्थित वनस्पति अनुसंधान इकाई ने एक धान की नई किस्म की खोज की है। जिसका नाम “सबौर कुंवर” रखा गया है। जानकारी के लिए बता दे भारत सरकार के द्वारा इस फसल को एनओसी मिल गई है।

किसानों को सिर्फ 120 दिन में करेगी मालामाल ये धान

अब यह भारत के नौ राज्यों में उगाई जा सकेगी। इस फसल की खास बात यह है कि यह फसल केवल 120 दिन में तैयार हो जाती है। वहीं इसको कम समय के साथ-साथ पकाने के लिए कम पानी की भी आवश्यकता होती है। जिससे जल संरक्षण को भी आगे बढ़ाया जा सकेगा। वही कम समय लेने के कारण दूसरी फसल को उगाने में भी अधिक समय मिल जाता है। सूखा प्रभावित क्षेत्रों में यह फसल काफी फायदेमंद होगी और किसानों की आय में भी वृद्धि करेगी। एक साधारण धान की किस्म से एक हेक्टेयर में 55 क्विंटल तक धान उगाया जा सकता है, लेकिन इस नई किस्म से 1 हेक्टेयर में 88 से 89 की क्विंटल तक का उत्पादन मिल सकेगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *