नई दिल्ली :- भारतीय रेलवे ट्रांसपोर्ट का एक बहुत बड़ा साधन है। लगभग भारत के हर कोने में रेलवे सुविधा दी गई है। रेलवे से हर वर्ग के यात्री सफर करते हैं। यात्रियों की जर्नी सुगमतापूर्वक हो इसके लिए रेलवे विभाग द्वारा कई कदम उठाए जाते हैं। यात्रियों का सफर आरामदायक बनाने के लिए ट्रेन के कोच में हर लग्जरी सुविधा दी जाती है। ट्रेन में यात्रियों के लिए कई तरह के कोच बनाए जाते हैं। लोग अपनी सहूलियत के अनुसार अपनी ट्रेन बुक कर सकते हैं। आज हम आपको रेलवे से जुड़ी कुछ जरूरी बातें बताने वाले हैं।
ट्रेन में जुड़े 3A कैटेगरी के कोच
2021 में रेलवे विभाग द्वारा AC3 कैटेगरी के कोच को बेहतरीन सुविधाओं के साथ ट्रेन में जोड़ा गया था। इन कोच को M कोड के नाम से जाना जाता है। अभी यह कोच कुछ चुनिंदा ट्रेनों में जोड़े गए हैं। यह नए एसी थ्री इकोनामिक कोच अधिक आधुनिक सुविधाओं से लैस है। इनका डिजाइन भी बहुत आकर्षक है। इसके अंदर हर सीट के यात्री के लिए अलग-अलग ऐसी लगाया गया है। साथ ही हर सीट के लिए बॉटल स्टैंड रीडिंग लाइट और चार्जिंग सुविधा दी गई है। इसमें एक AC3 इकोनामी डब्बे में कुल 83 सीटें हैं। इन नए ac3 इकोनामी डाबो को m1 m2 नाम से जाना जाता है।
AC 3 इकोनॉमी में है ज्यादा सुविधा
AC 3 इकोनामिक क्लास कोच में AC 3 टायर से कुछ ज्यादा सुविधाएं दी गई है। इन दोनों में सबसे बड़ा अंतर यह है कि जिस ट्रेन में AC 3 टियर कोच होते हैं उसमें AC 3 इकनोमिक कोच नहीं होते हैं। AC 3 इकोनामी डब्बे AC 3 का नया रूप है। इन्हें अभी केवल कुछ ट्रेनों में जोड़ा गया है। इन AC 3 इकोनामी कोच पर m1m2 लिखा होता है।