इस दमदार ट्रैक्टर पर आया ये तगड़ा ऑफर, किसान साथियो को मिल रही है मोटी छूट

नई दिल्ली :- भारत में ज्यादातर किसान खेती के समय ट्रैक्टर का इस्तेमाल करते हैं। किसानों के लिए ट्रैक्टर खरीदने का एक अच्छा मौका है। नवरात्रि के दिनों में 55 एचपी ट्रैक्टर पर भारी डिस्काउंट चल रहा है। अगर आप भी इस 55 एचपी के दमदार ट्रैक्टर को खरीदना चाहते हैं तो आज की खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। आज हम आपको इस ट्रैक्टर से जुड़ी पूरी जानकारी देने वाले हैं। आईए जानते हैं कितना मिल रहा है इस ट्रैक्टर पर डिस्काउंट और क्या है इस ट्रैक्टर की खासियत।

55 एचपी के ट्रैक्टर पर मिल रही है भारी छूट

पॉवरट्रैक का नया डिजिट्रेक पीपी 46i ट्रैक्टर कुछ समय पहले ही भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया है। यह ट्रैक्टर किसानों के बीच काफी प्रसिद्ध है। इस ट्रैक्टर के अंदर 55 हॉर्सपावर दी गई है। सरकार की तरफ से इस ट्रैक्टर पर 50% तक की सब्सिडी दी जा रही है। इतना ही नहीं नवरात्रों के दिनों में इस ट्रैक्टर पर स्पेशल ऑफर दिया जा रहा है। कंपनी इस ट्रैक्टर पर ₹25000 की छूट दे रही है। किसानों के लिए अभी यह ट्रैक्टर खरीदने का सुनहरा मौका है। इस ट्रैक्टर के अंदर काफी सारे दमदार फीचर्स और नई टेक्नोलॉजी दी गई है जिससे किसानों को खेती करने में आसानी होने वाली है ।

क्या है इस ट्रैक्टर की खासियत

हाल ही में लॉन्च हुआ नया डिजि ट्रेक पीपी 46 आई ट्रैक्टर अन्य ट्रैक्टर की तुलना में बहुत बेहतरीन है। इसके अंदर अलग-अलग रंग और नए फीचर्स दिए गए हैं। किसानों को इस ट्रैक्टर का कलर और लुक काफी पसंद आ रहा है। सरकार इस ट्रैक्टर पर 50% तक सब्सिडी दे रही है। सब्सिडी पाने के लिए किसानों को पहले कृषि विभाग से संपर्क करना होगा। किसानों को इस ट्रैक्टर पर सब्सिडी लॉटरी प्रणाली के जरिए दी जाएगी। केवल योग्य और पात्र किसान ही इस ट्रैक्टर पर सब्सिडी का लाभ उठा सकते हैं। आप इस ट्रैक्टर से जुड़ी पूरी जानकारी नजदीकी शोरूम पर जाकर ले सकते हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *